एआईएफ अब उन कॉर्पोरेशंस की तलाश में है, जो बड़े पैमाने पर दिव्यांग व्यक्तियों को बढ़ावा देती हैं. इनमें वे कॉर्पोरेशंस शामिल होंगी, जो दिव्यांगों को स्किल-बेस्ड पद के साथ-साथ ज्यादा सैलरी वाली लीडरशिप पोजिशंस भी ऑफर करती हैं.
भारत फिलहाल अपने पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के महत्वाकांक्षी सपने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन इसे पूरा करने के लिए उसे समाज के हर एक वर्ग को साथ लेकर चलना होगा. अपने इसी कमिटमेंट को दर्शाते हुए हाल ही में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) ने डीआई-वर्स (DI-verse) का अनावरण किया है. यह एक ऐसी पहल है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार और एन्त्रेप्रेंयूर्शिप सेक्टर में बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है. AIF ने अपने एनुअल फ्लैगशिप इवेंट ‘फ्यूचर ऑफ लाइवलीहुड’ में इस खास पहल को लॉन्च किया है.
इस पहल के तहत वर्कप्लेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा. डी-वर्स के लिए 29 डेडिकेटेड चैंपियंस एक साथ आए हैं, जिनमें दिव्यांग व्यक्ति और कॉर्पोरेट के दिग्गज शामिल हैं. DEI लीडर्स और एक्सेसिबिलिटी एक्सपर्ट्स की मदद से 2016 आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के तहत सभी 21 विकलांगताओं को ध्यान में रखते हुए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है.
एआईएफ अब उन कॉर्पोरेशंस की तलाश में है, जो बड़े पैमाने पर दिव्यांग व्यक्तियों को बढ़ावा देती हैं. इनमें वे कॉर्पोरेशंस शामिल होंगी, जो दिव्यांगों को स्किल-बेस्ड पद के साथ-साथ ज्यादा सैलरी वाली लीडरशिप पोजिशंस भी ऑफर करती हैं.
इंडिया इंक में ऑफर तलाश रहे दिव्यांग
डीआई-वर्स के लॉन्च पर, मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल (आईएएस) ने कहा, “लाखों दिव्यांगजन इंडिया इंक में अवसर तलाश रहे हैं, लेकिन इस बीच डीआई-वर्स ज्यादा बेहतर प्लेटफॉर्म नजर आ रहा है. यह सरकार की आर्थिक सोच से भी मेल खाता है. इसकी मदद से दिव्यांगजनों की पूरी क्षमता का लाभ लिया जा सकेगा, जो भारत की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा.” राजेश अग्रवाल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग के सचिव हैं.
दिव्यांगजन रोजगार सेतु पीएम दक्ष पोर्टल से लिंक्ड एआईएफ पूरे भारत में 10 मिलियन दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसरों की मांग और सप्लाई के बीच बढ़ते अंतर को पाटने में सक्षम होगा.
एआईएफ के कंट्री डायरेक्टर मैथ्यू जोसेफ ने इस अवसर पर कहा, “दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रोजगार और एन्त्रेप्रेंयूर्शिप दो बड़े माध्यम के रूप में उभरे हैं, जो वित्तीय आजादी एवं आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं. इन्क्लूजन केवल आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में नहीं है. यह एक ऐसे समाज के निर्माण के बारे में है जहां विविधता का जश्न मनाया जाता है, और सभी को सफल होने के समान अवसर मिलते हैं. एआईएफ अपने एबीएलई कार्यक्रम के माध्यम से एक दशक से ज्यादा समय से विकलांगता समावेशन में सबसे आगे रहा है और डीआई-वर्स के जरिए हम एक ज्यादा न्यायसंगत और विविध समाज बनाने की आकांक्षा रखते हैं, जहां हर व्यक्ति को महत्व दिया जाता है.”
एआईएफ में लाइवलीहुड के डायरेक्टर कामेश सांघी ने इन्क्लूजन डेवलपमेंट के परिदृश्य में डीआई-वर्स के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, “हमारे अप्रोच के मूल में एक बड़ा सर्टिफिकेशन कार्यक्रम है. हमारा लक्ष्य लीडिंग सर्टिफिकेशन प्रोवाइडर बनना है, जो कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजीज, पॉलिसीज, इंफ्रास्ट्रक्चर और हायरिंग प्रैक्टिसेज सहित उनके ऑपरेशन्स के अलग-अलग पहलुओं में पहुंच को इंटीग्रेट करने में कॉर्पोरेशंस का मार्गदर्शन करता है.”






















